Saturday, February 14, 2026

लोकसभा चुनाव : भाजपा ने 8वीं सूची जारी की; ओडिशा, पंजाब, बंगाल से 11 उम्मीदवारों के नाम


नई दिल्ली, 30 मार्च (आईएएनएस)। भाजपा ने शनिवार को अपने लोकसभा उम्मीदवारों की 8वीं सूची जारी कर दी। इसमें हाल ही में बीजू जनता दल छोड़कर पार्टी में शामिल होने वाले वरिष्ठ सांसद भर्तृहरि महताब समेत ओडिशा से तीन, पंजाब से छह और पश्चिम बंगाल से दो उम्मीदवारों के नाम हैं।

पार्टी ने ओडिशा के जाजपुर संसदीय क्षेत्र से डॉ. रबिन्द्र नारायण बेहरा, कंधमाल से सुकांत कुमार पाणिग्रही और कटक से भर्तृहरि महताब को उम्मीदवार घोषित किया है।

वहीं, पंजाब के गुरदासपुर से दिनेश सिंह ‘बब्बू’, अमृतसर से तरणजीत सिंह संधू, जालंधर से सुशील कुमार रिंकू, लुधियाना से रवनीत सिंह बिट्टू, फरीदकोट से हंस राज हंस और पटियाला से परनीत कौर चुनावी मैदान में उतरेंगी।

भाजपा ने पश्चिम बंगाल के झारग्राम संसदीय क्षेत्र से प्रणत टुडू और बीरभूम से देबाशीष धर को उम्मीदवार बनाया है।

–आईएएनएस

एसटीपी/एकेजे


Related Articles

Latest News