Lok Sabha Elections लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पूरी तैयारी में है। गुरुवार को राजस्थान (Rajasthan) समेत तीन राज्यों के चुनाव प्रभारी की नियुक्ति को हरी झंडी दे दी है। भाजपा अबतक 267 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। 195 उम्मीदवारों की पहली सूची में 30 मौजूदा सांसदों का टिकट काटा गया तो 72 उम्मीदवारों की दूसरी सूची में 33 मौजूदा सांसदों के टिकट पर कैंची चली।
