Lok Sabha Election: मोदी लहर के सामने जदयू प्रत्याशी उद्योगपति अनिल शर्मा को हार का सामना करना पड़ा था। पहली बार अपनी परंपरागत सीट पर जदयू एक लाख से कुछ अधिक वोट के अंदर सिमट गई थी। मुख्य मुकाबला एनडीए समर्थित रालोसपा के उम्मीदवार डॉ. अरुण कुमार और राजद के सुरेंद्र प्रसाद यादव के बीच रहा जिसमें डॉक्टर अरुण कुमार ने मोदी लहर में जीत का पतका फहरा दिया था।
