Lok Sabha Election चुनाव आयोग ने सोमवार को कहा कि उसकी निगरानी में अधिकारी लोकसभा चुनाव से पहले एक मार्च से हर दिन 100 करोड़ रुपये की जब्ती कर रहे हैं। आयोग ने कहा कि प्रवर्तन अधिकारियों ने लोकसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू होने से पहले ही 4650 करोड़ रुपये जब्त किए हैं और यह 2019 के चुनावों में की गई कुल जब्ती से अधिक है।
