Lok Sabha Election: कर्नाटक के बेंगलुरु सेंट्रल संसदीय क्षेत्र में कार से दो करोड़ रुपये नकदी ले जाने के आरोप में भाजपा राज्य कार्यालय के सचिव लोकेश अंबेकल्लू और दो अन्य के खिलाफ रविवार को प्राथमिकी दर्ज की गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय ने बताया कि मामला शनिवार को तब सामने आया जब स्टेटिक सर्विलांस टीम ने दो करोड़ नकदी ले जा रही कार को रोककर आयकर अधिकारियों को सूचित किया ।
