लखनऊ। तीसरे चरण में मैनपुरी की में सपा की वर्तमान सांसद डिंपल यादव के सामने भाजपा ने राज्य सरकार में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह को मैदान में उतारा है। जयवीर मैनपुरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक हैं। मैनपुरी सीट पर वर्ष 1996 से सपा का कब्जा रहा है। भाजपा यहां अब तक खाता नहीं खोल पाई है। हालांकि, वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में इस लोकसभा सीट के दो विधानसभा क्षेत्रों पर भाजपा जीतने में कामयाब रही। देखना होगा कि जयवीर मैनपुरी सीट पर भाजपा का झंडा गाड़ पाते हैं या नहीं।
