Lok Sabha Election 2024 भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की चार सूचियां जारी कर दी है। इस बीच पार्टी को गुजरात से बड़ा झटका लगा है। वडोदरा लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार रंजनबेन भट्ट ने ऐलान किया है कि वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए एक पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी है
