लोकसभा चुनाव से पहले संगीता का जाना बसपा के लिए बड़ा झटका है। इसकी पटकथा पहले से तैयार थी जब वह पार्टी के कार्यक्रमों से दूर रहकर प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री सहित भाजपा के अन्य नेताओं से मिलने लगी थीं। संगीता के ससुर गांधी आजाद बसपा के संस्थापक सदस्य रहे हैं। वह राज्यसभा सदस्य रहने के अलावा बसपा के राष्ट्रीय महासचिव भी रह चुके हैं।
