Lok Sabha Election 2024 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ऋषिकेश के आइडीपीएल स्थित हाकी मैदान में गुरुवार को भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर 12 बजे सभा स्थल पहुंचेंगे। उधर भाजपा ने प्रधानमंत्री की जनसभा की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इससे पहले दो अप्रैल को उन्होंने कुमाऊं मंडल के अंतर्गत रुद्रपुर में जनसभा को संबोधित किया था।
