अमेठी। अमेठी से आम चुनाव 1999 में सक्रिय राजनीति की शुरूआत करने वाली कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिवस (नौ दिसंबर) पर इस बार यहां बड़े आयोजन की तैयारी है। दीपावली पर राहुल-प्रियंका के उपहार के बाद अब सोनिया गांधी के जन्म दिवस पर होने वाले बड़े कार्यक्रम के राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं।
