लोकसभा चुनाव आने वाले हैं ऐसे में हरियाणा के कई अहम मुद्दे जनता के सामने आएंगे। इसी में से एक मुद्दा है एसवाईएल का मामला। एसवाईएल नहर के लिए हरियाणा के लोग आज भी तरस रहे हैं। एसवाईएल का पानी आने से हरियाणा की 10.08 लाख एकड़ भूमि सिंचित होगी। दक्षिणी-हरियाणा में जो भूजल स्तर काफी नीचे जा रहा है उसमें भी सुधार होगा।
