Lok Sabha Election 2024 गुजरात के जूनागढ़ से एक वीडियो सामने आया है। यहां एक लोक डायरा में पहुंचे भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों पर उनेक समर्थकों ने नोटों की बारिश की। बाल्टी में नोटों को भरकर बारिश की गई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। चैत्र नवरात्रि के अवसर जूनागढ़ के मोगलधाम में भव्य लोक डायरा का आयोजन किया गया था।
