Lok Sabha Election 2024: चुनाव से पहले भाजपा को लगा झटका, BJP सांसद कराडी सांगन्ना कांग्रेस में हुए शामिल

लोकसभा चुनावों को देखते हुए सभी पार्टियां मैदान में हैं। सभी पार्टियां कड़ी मेहनत कर रही हैं। इस बीच भाजपा को झटका लगा है। बता दें कि बीजेपी सांसद कराडी सांगन्ना बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। कोप्पल से दो बार के सांसद आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए टिकट नहीं दिए जाने से भाजपा नेतृत्व से नाराज हैं। जिसके बाद उन्होंने भाजपा छोड़ने का फैसला किया है।

Related Articles

Latest News