Lok Sabha Chunav 2024 निर्वाचन आयोग (ईसी) आज दोपहर तीन बजे लोकसभा चुनाव कार्यक्रम घोषित करेगा। इसे देखते हुए उत्तराखंड के राजनीतिक गलियारों में भी हलचल तेज हो गई है। वहीं आयोग द्वारा तारीखों के एलान के बाद ही देशभर में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो जाएगी। सभी सरकारी संपत्तियों से 24 घंटे के अंदर समस्त प्रचार सामग्री पोस्टर बैनर पंफ्लेट हटा दिए जाएंगे।
