एलजी वीके सक्सेना ने दिल्ली के पूर्व मंत्री और आप नेता सत्येन्द्र जैन के खिलाफ सीबीआई जांच की मंजूरी दी है। बता दें सत्येन्द्र जैन पर 10 करोड़ रुपये की उगाही का आरोप है। सत्येंद्र जैन पर तिहाड़ जेल के पूर्व डीजी संदीप गोयल के साथ मिलकर जेल से जबरन वसूली रैकेट चलाने और दिल्ली की विभिन्न जेलों में हाई प्रोफाइल कैदियों से प्रोटेक्शन मनी मांगने का आरोप है।
