बिजनौर में घर के अंदर घुसा तेंदुआ, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू


बिजनौर, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में बुधवार को थाना रेहड़ क्षेत्र के सुल्ताननगर गांव निवासी नासिर के घर में एक तेंदुआ घुस गया। इसे देखने के लिए लोगों का जमावड़ा लग गया।

सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने तेंदुआ को बेहोश किया। टीम ने जाल का उपयोग कर सुरक्षा घेरा बनाया और उसे पकड़ लिया। पुलिस और प्रशासन के अन्य अधिकारी भी मौके पर मौजूद थे।

–आईएएनएस

विमल कुमार/एबीएम


Related Articles

Latest News