सदाकत आश्रम में आयोजित श्री कृष्ण सिंह जयंती समारोह के मंच से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्य सभा में उपनेता प्रमोद तिवारी ने लालू यादव से बड़ी मदद मांगी। उन्होंने सांप्रदायिक ताकतों को खत्म करने के लिए लालू से मदद की गुहार लगाई। लालू यादव ने भी कांग्रेस नेताओं को मदद का भरोसा दिया।
