Bihar Political News लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन एनडीए सरकार को घेरती हैं। इसके साथ वह लालू यादव के साथ तेजस्वी यादव के कामों को भी गिनाते रहती हैं। उन्होंने फिर अपने एक्स अकाउंट पर ट्वीट की बौछार कर दी है। रोहिणी के नए बयान से बिहार की राजनीति और तेज होने का अनुमान है।
