नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लक्षद्वीप की तस्वीरें शेयर करने के बाद से लक्षद्वीप सुर्खियों में है. लोग लक्षद्वीप घूमने को लेकर लगातार गूगल पर सर्च कर रहे हैं. बीते कुछ दिनों से लक्षद्वीप की सर्चिंग बढ़ गई है. हर रोज हजारों लोग लक्षद्वीप के पर्यटन स्थल, होटल, पहुंचने के तौर-तरीके को लेकर लगातार सर्च कर रहे हैं.
लक्षद्वीप कुल 36 द्वीपों का एक समूह है, जिसमें से एक दीप डूबा हुआ है, लक्षद्वीप में सीएम और एलजी के जगह प्रशासक नियुक्त किए जाते हैं