दिल्ली बॉर्डर के पास किसानों के दिल्ली कूच करने के एलान को लेकर बंद किए गए रोड को खोलने का काम किया जा रहा है। सिंघु बार्डर पर अर्थमूवर की ओर से दिल्ली से हरियाणा की ओर जाने वाले लोगों के लिए सर्विस लेन खोली जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जल्द ही हरियाणा से दिल्ली की ओर जाने वाली सर्विस लेन भी लोगों के लिए खोल दी जाएगी।
