Tuesday, February 24, 2026

किर्गिज़ राष्ट्रपति ने रेलवे परियोजना को मंजूरी देने वाले विधेयक पर हस्ताक्षर किए


बीजिंग, 28 जून (आईएएनएस)। किर्गिस्तान के राष्ट्रपति सूचना ब्यूरो से पता चला कि किर्गिज़ राष्ट्रपति सदिर झापारोव ने चीन-किर्गिस्तान-उज़्बेकिस्तान रेलवे परियोजना पर तीन देशों के बीच अंतर-सरकारी समझौते को मंजूरी देने वाले एक विधेयक पर हस्ताक्षर किए हैं, जिससे यह आधिकारिक तौर पर प्रभावी हो गया है और कानून बन गया है।

बताया गया कि किर्गिज़ संसद ने 19 जून को इस विधेयक को पारित कर दिया और इस महीने 6 जून को चीन-किर्गिस्तान-उज़्बेकिस्तान रेलवे परियोजना पर तीनों देशों के बीच अंतर-सरकारी समझौते पर हस्ताक्षर समारोह चीन की राजधानी पेइचिंग में आयोजित किया गया।

चीन-किर्गिस्तान-उज्बेकिस्तान रेलवे चीन के शिनच्यांग उइगुर स्वायत्त प्रदेश के काशगर शहर से शुरू होता है और किर्गिस्तान से गुज़रकर उज्बेकिस्तान में प्रवेश करता है। इसे भविष्य में पश्चिम एशिया और दक्षिण एशिया तक बढ़ाया जा सकता है, इससे तीनों देशों के बीच कनेक्टिविटी को काफी बढ़ावा मिलेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस


Related Articles

Latest News