एक राष्ट्र एक चुनाव पर गठित पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द की अध्यक्षता वाली उच्चस्तरीय समिति ने बुधवार को समिति सदस्य व वित्त आयोग के पूर्व अध्यक्ष एनके सिंह द्वारा लिखे शोधपत्र पर अर्थशास्त्रियों के साथ चर्चा की। सिंह व अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के सिस्टमिक डिवीजन से संबंधित मुद्दों की प्रमुख प्राची मिश्रा ने मैक्रोइकोनामिक इंपैक्ट ऑफ हॉर्मोनाइजिंग इलेक्टोरल साइकल्स शीर्षक से शोधपत्र लिखा है।
