Kolkata News: सूत्रों ने बताया कि बिस्वास के आवास के अलावा आयकर अधिकारियों ने दक्षिण कोलकाता में चार अन्य स्थानों पर भी छापेमारी की है। आयकर अधिकारियों ने छापे और तलाशी अभियान के बारे में कुछ नहीं बताया है। अन्य चार ठिकानों पर जहां इसी तरह की छापेमारी की गई है उनमें ईडन रियल एस्टेट और मल्टीकान रियल एस्टेट नामक दो संस्थाओं के कार्यालय शामिल हैं।
