Kolkata: नशे में धुत यात्री ने की फ्लाइट का इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश

हैदराबाद से कोलकाता पहुंची फ्लाइट के यात्रियों में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक यात्री ने अचानक विमान का इमरजेंसी गेट खोलने का प्रयास करने लगा। नशे में धुत उक्त यात्री को पुलिस ने लैंडिंग के बाद विमान के दाहिने विंग के बगल में आपातकालीन दरवाजा खोलने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। अबुजर मंडल इंडिगो फ्लाइट 6ई 6494 में सीट 18एफ पर बैठा था।

Related Articles

Latest News