Monday, February 23, 2026

कोलकाता :  ईडी की अर्जी के खिलाफ अनुब्रत ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया, मंडल की ओर से कपिल सिब्बल लड़ रहे केस

कोलकाता : मवेशी तस्करी मामले में ईडी की अर्जी के खिलाफ बीरभूम जिला तृणमूल अध्यक्ष अनुब्रत मंडल ने दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। तृणमूल नेता की ओर से कपिल सिब्बल केस लड़ रहे हैं। ईडी की अर्जी का विरोध करते हुए सिब्बल मंगलवार को कोर्ट में पेश हुए और कहा कि इस मामले में ज्यादातर शिकायतें बंगाल में दर्ज की गई हैं। नतीजतन ईडी अनुब्रत को हिरासत में लेकर बंगाल में ही पूछताछ करे। सिब्बल के तर्क का विरोध करते हुए, केंद्रीय जांच एजेंसी ने मवेशी तस्करी मामले में पकड़े गए अनुब्रत के अंगरक्षक सहगल हुसैन का मुद्दा उठाया।

Related Articles

Latest News