KK Pathak: समग्र शिक्षा कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने 7930 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। बिहार सरकार के 9659 करोड़ रुपये का प्रस्ताव प्रोजेक्ट एप्रुवल बोर्ड में रखा था जिसमें केंद्र ने कटौती कर दी है। वहीं केंद्र से बच्चों को पाठ्य पुस्तकों की उपलब्धता के लिए 483 करोड़ रुपये मिलेंगे। शिक्षकों के प्रशिक्षण पर 14 करोड़ रुपये की सहमति दी है।
