Kaushambi Blast : कौशांबी में 11 कारोबारियों के पास पटाखा बेचने का लाइसेंस है। इनका गोदाम नैनी क्षेत्र में है। जहां करोड़ों का पटाखा भरा है। कौशांबी की घटना के बाद यहां किसी प्रकार का हादसा न हो इसके लिए मुख्य अग्निशमन अधिकारी डा. आरके पांडेय ने आठ टीम का गठन किया है। यह टीमें सोमवार शाम नैनी स्थित पटाखा गोदामों पर पहुंचीं।
