मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की नगरी अयोध्या के कायाकल्प में धर्मनगरी काशी भी भूमिका निभा रही है। धर्मार्थ कार्य निदेशालय के जरिये मंदिर के आसपास होने वाले विकास कार्य और परिक्रमा पथ के लिए वाराणसी से ही बजट जारी हो रहा है। पिछले तीन साल में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का बजट धर्मार्थ कार्य निदेशालय के माध्यम से जारी किया गया है।
