Tuesday, February 24, 2026

पति सैफ संग वोट डालने पहुंची करीना कपूर, कार से उतरते वक्त लड़खड़ाई


मुंबई, 20 मई (आईएएनएस)। करीना कपूर खान अपने पति व एक्टर सैफ अली खान के साथ वोट डालने मतदान केंद्र पहुंचीं। कार से उतरते समय वह लड़खड़ा गईं।

लुक की बात करें तो सैफ ने बेज कलर का कुर्ता और मैचिंग पैंट पहनी हुई थी, वहीं करीना ने व्हाइट कुर्ता और ब्लू डेनिम पहना हुआ था।

करीना और सैफ दोनों ने डार्क सनग्लासेस लगाए हुए थे।

लोकसभा चुनाव के 5वें चरण के तहत मुंबई में इस समय मतदान जारी है। राज्य की 13 सीटों पर सोमवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ और यह शाम 6 बजे समाप्त होगा।

–आईएएनएस

पीके/एसकेपी


Related Articles

Latest News