नई दिल्ली, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। भाजपा नेता आरपी सिंह ने अर्बन नक्सल को लेकर आईएएनएस से कहा कि दिल्ली में कई ऐसे लोग हैं, जो अर्बन नक्सल की सोच रखते हैं। हिडमा के समर्थन में कल इंडिया गेट पर प्रदर्शन किया गया।
आरपी सिंह ने कहा कि 172 भारतीयों की हत्या करने वाले हिडमा के समर्थन में लोग खड़े थे। इस सोच को भी खत्म करना जरूरी है। जिस प्रकार से अमित शाह ने देश से नक्सलवाद को खत्म किया, उसी प्रकार से अर्बन सोच को खत्म करने का कपिल मिश्रा ने प्रण लिया है।
कांग्रेस नेताओं की ओर से मोदी सरकार की तारीफ को लेकर आरपी सिंह ने कहा कि राष्ट्रवाद की सोच रखने वाला राष्ट्र की चिंता करेगा, इसीलिए मनीष तिवारी, शशि थरूर और आनंद शर्मा ने ऐसा बयान दिया है। कांग्रेस पार्टी राजनीति की वजह से देश हित पीछे छोड़कर अपना निजी हित आगे रख रही है।
उन्होंने कहा कि मनीष तिवारी, शशि थरूर और आनंद शर्मा ने अपने आसपास जो देखा वो बताया है। जब एलपीजी का मामला शुरू हुआ था तो सबसे पहले बेंगलुरु, फिर चेन्नई, बंगाल और उसके बाद पूरे देश में फैला है। विपक्षी दलों की कोशिश है कि देश में डर का माहौल बनाया जाए। कांग्रेस ने जो माहौल बनाने की कोशिश की है, उसी पर कमलनाथ की टिप्पणी सामने आई है।
आरपी सिंह ने कहा कि कोई भी समझदार आदमी भारत की कूटनीति की तारीफ करेगा। सारी परिस्थिति के बाद भी भारत अपना पक्ष ठीक से रख पा रहा है। पेट्रोल और डीजल और एलपीजी की कमी न हो, इसके लिए सरकार चिंता कर रही है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान पर उन्होंने कहा कि आईएनएस अरिधमान शब्द नहीं शक्ति है।
बंगाल को लेकर सीजेआई के बयान पर आरपी सिंह ने कहा कि बंगाल ध्रुवीकरण वाला राज्य है। ममता बनर्जी ने बंगाल को दो हिस्सों में बांट दिया है। मुसलमान और हिंदुओं में बांट दिया है, जिससे बंगाल का ही नहीं, देश का भी नुकसान हो रहा है।
–आईएएनएस
एसडी/डीकेपी
