Thursday, February 12, 2026

'कंतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी ने मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल से की मुलाकात


मुंबई, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। अपनी मूल फिल्म ‘कंतारा’ के लिए प्रशंसा बटोरने वाले कन्नड़ स्टार ऋषभ शेट्टी ने हाल ही में मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल से मुलाकात की।

अभिनेता ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम पर मलयालम सिनेमा के दिग्गज के साथ अपनी मुलाकात की तस्वीरें शेयर की।

तस्वीरों में ऋषभ को अपनी पत्नी प्रगति शेट्टी और मोहनलाल के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है। तीनों कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मोहनलाल सर से मिलना सम्मान और खुशी की बात है।”

मोहनलाल ने मुंडू के साथ एक ग्रे शर्ट पहनी थी, जबकि ‘कंतारा’ के निर्देशक अभिनेता ने सादे सफेद मुंडू के साथ एक सफेद शर्ट पहनी थी। वहीं प्रगति को गुलाबी सूट में देखा गया।

ऋषभ और मोहनलाल की तस्वीरों ने फैंस और दर्शकों का ध्यान खींचा। नेटिजन्स ने कमेंट बॉक्स में जाकर दोनों अभिनेताओं की प्रशंसा की।

इस बीच ऋषभ वर्तमान में प्रीक्वल, ‘कंतारा: चैप्टर 1’ पर काम कर रहे हैं। होम्बले फिल्म्स द्वारा निर्मित इस फिल्‍म की अभी प्रोडक्शन चल रही है। वह बॉलीवुड निर्देशक आशुतोष गोवारिकर के साथ एक प्रोजेक्ट को लेकर भी चर्चा में हैं।

–आईएएनएस

एमकेएस/एसकेपी


Related Articles

Latest News