Saturday, February 22, 2025

Kannauj Lok Sabha Election 2024 : कन्नौज में गरमाई सियासत, छह दलों के उम्मीदवारों ने ठोंकी ताल; जातीय समीकरण बिगड़ता देख दिग्गजों की उड़ी नींद

Kannauj Lok Sabha Election 2024 : कन्नौज लोकसभा में 1967 से शुरू हुए चुनाव में पहली बार 1984 में महिला प्रत्याशी शीला दीक्षित ने कांग्रेस से जीत हासिल की थी। इसके बाद वर्ष 2012 में हुए उपचुनाव में महिला प्रत्याशी डिंपल यादव निर्विरोध सांसद चुनी गई। इसके बाद 2014 में भी डिंपल यादव ने जीत दर्ज की थी, लेकिन 2019 में डिंपल यादव को हार का सामना करना पड़ा। लोकसभा सीट पर कुल 16 बार हुए चुनाव में 11 महिला प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा। इस बार 2024 लोकसभा चुनाव में आधी आबादी से सिर्फ ललित कुमार राष्ट्रीय क्रांति पार्टी से मैदान में हैं।

Related Articles

Latest News