काजोल ने येलो सूट में शेयर की फोटो, स्माइल के कायल हुए फैंस


मुंबई, 22 मई (आईएएनएस)। एक्ट्रेस काजोल ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर एक सेल्फी शेयर की और ‘वेडनेसडे विजडम’ कोट पोस्ट किया।

फोटो में काजोल येलो कलर के एथनिक सूट में नजर आ रही हैं और उन्होंने बालों को आधा बांधा हुआ है।

उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “जो लोग इस बात पर दिमाग लगाकर समय बर्बाद करते हैं कि गिलास आधा भरा है या आधा खाली है, वे यह बात भूल जाते हैं… इसे दोबारा भी भरा जा सकता है।”

वर्कफ्रंट की बात करें तो, काजोल को पिछली बार ‘लस्ट स्टोरीज 2’ में देवयानी के किरदार और वेब सीरीज ‘द ट्रायल’ में नोयोनिका सेनगुप्ता के रोल में देखा गया था।

उनके पास ‘सरजमीन’, ‘दो पत्ती’ और ‘मां’ हैं।

–आईएएनएस

पीके/एबीएम


Related Articles

Latest News