क्रोशिया चलाती दिखीं मुंबई के ट्रैफिक में फंसी काजोल


मुंबई, 4 मार्च (आईएएनएस)। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस काजोल ने ट्रैफिक की समस्याओं से निपटने से लिए लोगों को कुुछ उपाय सुझाए हैं। मुंबई के ट्रैफिक में फंसने के दौरान वह क्‍या करती हैं, उसकी एक झलक उन्‍होंनेे अपने फैंस के लिए शेयर की है।

सोमवार को एक्स पर काजोल ने एक वीडियो शेयर किया।

क्लिप में, ‘द ट्रायल’ स्टार को पिछली सीट पर बैठे क्रोशिया चलाते हुए देखा जा सकता है। क्रोशिया से कई तरह के खूबसूरत कपड़े बनाए जाते हैं, यह स्‍वेटर बुनने वाली सिलाई के आकार जैसा होता है।

अभिनेत्री ने वीडियो को कैप्शन दिया, ”एक ही समय में क्रोशिया और बैकसीट ड्राइविंग।”

काजोल जिन्हें आखिरी बार ‘लस्ट स्टोरीज 2’ और ‘द ट्रायल’ में देखा गया था, जल्द ही आगामी फिल्म ‘दो पत्ती’ में कृति सेनन के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करती नजर आएंगी।

–आईएएनएस

एमकेएस/एबीएम


Related Articles

Latest News