आइवरी लहंगे में काजल अग्रवाल ने शेयर की खूबसूरत फोटोज, कातिल अदाओं से ढाया कहर


मुंबई, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने इंस्टाग्राम पर आइवरी लहंगे में बेहद खूबसूरत फोटो शेयर की। इस लहंगे को ऐकेयाह लेबल द्वारा 3डी लेजर-कट एंब्रॉयडरी फ्लावर्स से सजाया गया था।

एक्ट्रेस ने अपने लुक को मोतियों और न्यूड मेकअप के साथ पूरा किया।

उन्होंने पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन दिया, “मेरा पसंदीदा व्हाइट स्वान (सफेद हंस) पवित्रता, प्यार और स्नेह का प्रतीक है, जो अक्सर मासूमियत और इनायत से जुड़ा होता है।”

वर्कफ्रंट पर, काजल जल्द ही तेलुगु फिल्म ‘सत्यभामा’ में दिखाई देंगी, जो 17 मई को रिलीज होने वाली है।

फिल्म एसीपी सत्यभामा की कहानी है, जो एक लापता व्यक्ति के केस की जांच करती है।

–आईएएनएस

पीके/एसकेपी


Related Articles

Latest News