रूसी राष्ट्रपति चुनाव की जीत के बाद राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को पश्चिमी शक्तियों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि रूस-नाटो संघर्ष तीसरे विश्व युद्ध से महज एक कदम दूर है।टीएएसएस के अनुसार पुतिन ने अक्सर परमाणु युद्ध के खतरों के संकेत दिए है। हालांकि उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया है कि उन्होंने कभी भी यूक्रेन में परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करना जरूरी नहीं समझा है।
