Tuesday, February 10, 2026

जुनैद खान ने 58 दिनों की शूटिंग में पूरी की अपनी दूसरी फिल्म


मुंबई, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के बेटे जुनैद खान ने 58 दिनों की शूटिंग में अपनी अपकमिंग दूसरी फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली, जिसका शीर्षक अभी तय नहीं है।

जुनैद के एक करीबी सूत्र ने कहा, “भारी शेड्यूल के बावजूद, जुनैद ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन जारी रखा है। उन्होंने अपने दूसरे रोमांचक प्रोजेक्ट के लिए 58 दिनों की शूटिंग पूरी कर ली है।”

यह फिल्म जापान के साप्पोरो में भी फिल्माई गई है। फरवरी में एक्ट्रेस साई पल्लवी को जुनैद के साथ फिल्म सेट पर देखा गया था।

जुनैद सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा द्वारा निर्देशित ‘महाराज’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं।

–आईएएनएस

एमकेएस/एसकेपी


Related Articles

Latest News