झारखंड : ईडी की तरफ से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को समन भेजे जाने के विरोध में झामुमो कार्यकर्ता आज सड़क पर उतरे हैं। झामुमो कार्यकर्ताओं के आह्वान पर बुधवार को साहिबगंज में बंद बुलाया गया है। इस दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं ने मिलकर बांस-बल्ला लगाकर चक्का जाम कर दिया। दुकानों को बंद कराया जा रहा है। कार्यकर्ता मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।
