किच्चा सुदीप के साथ 'टेम्पटेशन आइलैंड' पर जाना चाहती हैं जिग्ना वोरा


मुंबई, 30 नवंबर (आईएएनएस)। ‘बिग बॉस 17’ के घर से बाहर आई प्रतियोगी जिग्ना वोरा ने बताया कि अगर उन्हें ‘टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया’ का हिस्सा बनने का मौका मिलता है, तो वह कन्नड़ अभिनेता किच्चा सुदीप के साथ जाना पसंद करेंगी।

‘बिग बॉस’ के घर से निकलने के बाद वह क्या देखने के लिए उत्सुक हैं, इस पर जिग्ना ने खुलासा किया कि वह ‘टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया’ को लेकर उत्‍सुक हैं।

उन्होंने कहा, “व्यक्तिगत रूप से किच्चा सुदीप ऐसे व्यक्ति हैं, जिनके साथ अगर मौका मिला तो मैं शो में शामिल होना पसंद करूंगी। मैं काफी समय से सिंगल हूं।”

शो के लिए ‘बिग बॉस 17’ के प्रतियोगियों की अपनी पसंद पर चर्चा करते हुए जिग्ना ने साझा किया, “मैं अभिषेक और खानजादी को ‘टेम्पटेशन आइलैंड’ पर उनके रिश्ते का परीक्षण करने के लिए भेजना पसंद करूंगी। उनके बीच बहुत अच्छा रिश्ता है, और यह देखना दिलचस्प होगा कि वे शो में क्या करते हैं।”

उन्‍होंने कहा, ”आकर्षक रुप से देखें तो अभिषेक सर्वश्रेष्ठ हैं, लेकिन जब हम भावनात्मक रूप पर जाएं तो मुनव्वर बेस्‍ट हैं। खानजादी दिखने में अच्छी और बेहद स्टाइलिश हैं, यह उन्हें काफी आकर्षक बनाता है। मेरा मानना है कि उसका नरम पक्ष केवल टेम्पटेशन द्वीप पर ही सामने आ सकता है।”

‘टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया’ जियो सिनेमा पर प्रसारित होता है।

–आईएएनएस

एमकेएस/एबीएम


Related Articles

Latest News