झारखंड : अखिलेश ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा झारखंड नहीं झुकेगा! झारखंड में भाजपा का आदिवासी विरोधी चेहरा सामने आ रहा है। झारखंड के साहसी योद्धा श्री हेमंत सोरेन जी भाजपा के आदिवासियों और आदिवासी क्षेत्रों की रक्षा के लिए सदैव वचनबद्ध रहे हैं और भाजपाई भ्रष्ट राजनीतिज्ञों व पूंजीपतियों के सामने इसलिए दीवार बनकर खड़े रहे जिससे झारखंड को शोषण से बचाया जा सके।
