यरुशलम :इजरायल गाजा में युद्ध लड़ रहा है साथ ही अन्य क्षेत्रों में ऐसी ही स्थितियों के लिए तैयारी कर रहा है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि जो हमें नुकसान पहुंचाएगा- हम उसे नुकसान पहुंचाएंगे । हम इजरायल के लिए सभी तरह की सुरक्षा आवश्यकताओं को पूरा करने में लगे हैं । इजरायली प्रधानमंत्री ने यह बात तेल नोफ वायुसेना अड्डे का दौरा करने के बाद कही है।
