मिजोरम में शुक्रवार यानी आज को जोरम पीपुल्स पार्टी (जेडपीएम) नेता लालदुहोमा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। विधानसभा चुनाव में जेडपीएम ने 40 में से 27 सीटें अपने नाम की हैं। जेडपीएम नेता ने मुलाकात के बाद बताया कि कि हमने नई सरकार के गठन पर बात की। आगामी शुक्रवार को सरकार का गठन होगा और अगले सप्ताह हमारा पहला सत्र होगा।
