मुंबई, 16 फरवरी (आईएएनएस)। सिंगर-सॉन्गराइटर जैस्मीन सैंडलस, जो ‘इल्लीगल वेपन’ गाने के लिए जानी जाती हैं, ने ‘जैगर’ नाम से एक नया ट्रैक जारी किया है।
सिंगर ने कहा कि उनके लिए यह गाना जुनून और दृढ़ता का उत्सव है।
उनके मुताबिक, ”यह ट्रैक जुनून, दृढ़ता और म्यूजिक बनाने की खुशी का उत्सव है जो गहरे स्तर पर लोगों के साथ जुड़ता है। मेरे फैंस ने लगातार अपना प्यार और सपोर्ट दिया है और यह गाना उन्हें समर्पित है, जो लाइफ में एन्जॉय करना चाहते हैं। यह दोस्तों और प्रियजनों के साथ इस ट्रैक पर डांस करने का इनविटेशन है।”
इन सालों में, जैस्मीन ने सलमान खान-स्टारर ‘किक’ के ‘यार ना मिले’ और चार्ट-टॉपिंग सॉन्ग ‘इल्लीगल वेपन’ जैसे ट्रैक के साथ अपनी एक अलग पहचान बनाई है।
वार्नर म्यूजिक इंडिया के लेबल के तहत रिलीज ‘जैगर’ सभी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।
–आईएएनएस
पीके/एबीएम
