किसान आंदोलन के चलते कटरा में काफी संख्या में श्रद्धालु फंस गए हैं। यहां रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को दिनभर टिकट रद कराने के लिए अफरातरफरी का माहौल बना रहा। वहीं जम्मू में भी दिनभर रेलयात्री पूछताछ करते रहे। ट्रेनों के रद होने से श्रद्धालुओं में अफरातफरी का माहौल बन गया है। कटरा रेलवे स्टेशन पर दिनभर श्रद्धालु ट्रेनों के बारे में पूछताछ करते रहे।
