Wednesday, February 25, 2026

जैकी और आयशा श्रॉफ सेलिब्रेट कर रहे हैं शादी की 37वीं सालगिरह, इंस्टाग्राम पर लुटाया प्यार


मुंबई, 5 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड के जग्गू दादा जैकी श्रॉफ और उनकी पत्नी आयशा आज अपनी शादी की 37वीं सालगिरह सेलिब्रेट कर रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट पर एक-दूसरे के प्रति अटूट प्यार को साझा किया।

जैकी ने 5 जून, 1987 को आयशा से शादी की। दिलचस्प बात यह है कि इस दिन यानी 5 जून को आयशा का जन्मदिन भी होता है।

आयशा ने सोशल मीडिया पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा, “हमें सालगिरह की शुभकामनाएं! शादी को 47 साल पूरे हो गए हैं।”

जैकी ने अपनी पत्नी आयशा के साथ पुरानी तस्वीरों का एक वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा, “हैप्पी बर्थडे और हैप्पी वेडिंग एनिवर्सरी, मेरी लाइफ..”

जैकी और आयशा के दो बच्चे टाइगर श्रॉफ और कृष्णा श्रॉफ है।

कपल की स्टोरी भी बेहद फिल्मी है। जैकी श्रॉफ एक दिन सड़क किनारे खड़े थे, उस वक्त उनके करियर का शुरुआती दौर चल रहा था। तब उन्होंने आयशा को स्कूल बस में बैठे देखा। कहा जाता है कि तब आयशा महज 13 साल की थी। कुछ दिनों बाद आयशा एक रिकॉर्डिंग स्टोर पर म्यूजिक एल्बम खरीदने पहुंची, जहां जैकी ने उनकी मदद की और दोनों की दोस्ती हो गई, जो समय के साथ प्यार में बदल गई।

आयशा मॉडल रह चुकी हैं। उन्होंने सलमान खान के साथ एक ड्रिंक एड में भी काम किया था। उन्होंने बॉलीवुड फिल्म ‘तेरी बांहों’ में एक्टिंग की, लेकिन शादी के बाद उन्होंने एक्टिंग से दूरी बना ली। वह फिल्म मेकर हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो, जैकी के पास काफी प्रोजेक्ट्स हैं, जिसमें एटली की वरुण धवन स्टारर ‘बेबी जॉन’, रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’, सनी लियोनी की ‘कोटेशन गैंग’ और सनी देओल और संजय दत्त की ‘बाप’ शामिल है।

–आईएएनएस

पीके/एसकेपी


Related Articles

Latest News