Monday, February 23, 2026

इजरायली सेना ने हेब्रोन के पास छापेमारी के दौरान छह लोगों को किया गिरफ्तार


नई दिल्ली, 22 जनवरी (आईएएनएस)। इजरायली बलों ने हेब्रोन शहर के पास अल-फव्वर शिविर और सायर शहर में छापेमारी के दौरान छह फिलिस्तीनियों को गिरफ्तार किया है।

अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, “इजरायली बलों ने कब्जे वाले पूर्वी यरुशलम के उत्तर में शुआफत शिविर पर हमले के दौरान एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया।”

रिपोर्टों में कहा गया है कि कब्जे वाले वेस्ट बैंक में बेत उमर, बेइतुनिया, अल-मजरा अल-शरकिया, सिलवाड, दीर जरीर और अल-तैयबेह पर छापेमारी की गई।

–आईएएनएस

एमकेएस/एसकेपी


Related Articles

Latest News