Israel Iran News हिजबुल्लाह के हमले के बाद इजरायल ने तोपखानों से दक्षिणी लेबनान के एक क्षेत्र पर बमबारी की है। वहीं रॉकेट अटैक से कई घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इसमें कितना नुकसान हुआ ये सामने नहीं आया। इजरायल की सेना आईडीएफ ने कहा कि उसने हिजबुल्लाह के लगभग 40 ठिकानों पर हमला कर तबाह कर दिया है।
