Israel Hamas War गाजा में इजरायली कार्रवाई शुक्रवार को भी जारी रही। हमास ने दावा किया कि इजरायल ने गाजा के कई अस्पतालों को अपना निशाना बनाया है। वहीं चार घंटे के लिए लागू मानवीय युद्धविराम के बीच काफी संख्या में लोगों ने उत्तरी गाजा की तरफ रुख किया। इजरायली हमले में अब तक 10800 से अधिक फलस्तीनी मारे गए हैं।
