Israel Hamas War भारतीय दूतावास ने मंगलवार को इजरायल में रह रहे भारतीयों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। जिसमें इजरायली सीमा क्षेत्रों में काम करने वाले अपने नागरिकों से मौजूदा परिस्थितियों के कारण देश के भीतर सुरक्षित क्षेत्रों में स्थानांतरित होने का आग्रह किया गया है। आगे कहा कि दूतावास हमारे सभी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इजरायली अधिकारियों के संपर्क में है।
