इजरायल हमास युद्ध बीते कई दिनों से जारी था लेकिन अब इजरायल इस युद्ध को कुछ समय के लिए रोकने के लिए तैयार हो गया है। इजरायल और आतंकवादी समूह हमास के बीच चार दिवसीय युद्धविराम शुक्रवार से शुरू होगा लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि थोड़े समय के विराम के बाद कम से कम दो महीने तक तीव्रता के साथ लड़ाई फिर से शुरू होगी।
